News

छात्रवृत्ति

  • अनुसूचित जाति /जनजाति /पिछड़ावर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। ऐसे सभी छात्र जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रदत्त फार्म को सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ प्रवेश के समय ही जमा कर दें।
  • प्रवेश के समय यदि अनुसूचित जाति/ जनजाति /पिछड़ावर्ग/ अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी फार्म नहीं भरते हैं अथवा समुचित आय प्रमाण पत्र नहीं लगाते हैं तो उसके उत्तरदायी वे स्वयं होगे।
  • समस्त छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए इलाहाबाद जनपद का ही निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीयकृत बैंक का खाता संख्या देना अनिवार्य होगा।

पुस्तकालय

महाविद्यालय में समृद्ध पुस्तकालय एवं वाचनालय है। जिसमें विषयगत समस्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध हैं। शुल्क जमाकर पुस्तकालय कार्ड बनवाकर ही पुस्तक निर्गत करवा सकते हैं। कार्ड बनवाने हेतु प्रवेश शुल्क की रसीद एवं परिचय पत्र अनिवार्य है। छात्र/छात्राओं को पुस्तक अधिकतम 15 दिन की अवधि के लिए दी जाती है। प्रत्यावर्तित करने पर ही दूसरी पुस्तक दी जाएगी।

विलम्ब से पुस्तक लौटाने पर रूपए 01 /- प्रतिदिन अर्थदण्ड देय होगा। पुस्तक खोने अथवा किसी प्रकार की क्षति होने पर पुस्तक का मूल्य देय होगा।

पुस्तकालय कार्ड खो जाने की स्थिति में रू0 50 /- शुल्क की रसीद कटवा कर ही दूसरा पुस्तकालय कार्ड प्राप्त हो सकेगा।

क्रीड़ास्थल

महाविद्यालय प्रांगण में 9680.46 वर्ग मीटर का विशाल क्रीड़ास्थल निर्मित है, जिसमे विभिन्न प्रकार के खेल-कूद जैसे- रिले दौड़, बाधा दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, क्रिकेट, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि खेलों को प्रशिक्षक के माध्यम से सिखाया जाता है तथा छात्र/छात्राओं में स्वास्थ्य , अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास कराया जाता है।

पुरस्कार/प्रोत्साहन

  • महाविद्यालय में अध्ययनरत सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रत्येक वर्ष पदक एवं पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • महाविद्याल में प्रत्येक वर्ष शैक्षिक, सास्कृतिक एवं खेल सम्बन्धी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। जिसमें सफल छात्र/छात्राओं को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

छात्र जीवन की अन्य सुविधाएँ

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारे प्रयास


एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस.

NCC: यह इकाई छात्रों में अनुशासन, एकता और देशभक्ति विकसित करती है। कैडेट्स को विभिन्न कैंपों और परेड के माध्यम से नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का अवसर मिलता है।

NSS: राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र सामाजिक अभियानों, स्वच्छता और साक्षरता कार्यक्रमों से जुड़कर समाज सेवा का अनुभव प्राप्त करते हैं।

प्लेसमेंट सेल

हमारा प्लेसमेंट सेल छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करता है। इसमें कौशल विकास कार्यशालाएं, व्यक्तित्व विकास (Personality Development) और करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाते हैं।

हमारा लक्ष्य स्नातक और परास्नातक (MA/MSc/MCom) के छात्रों को कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना है।

स्वास्थ्य सुविधाएँ

परिसर में किसी भी आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा (First-Aid) की सुविधा चौबीसों घंटे उपलब्ध है।

समय-समय पर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और मानसिक स्वास्थ्य कल्याण सत्र आयोजित किए जाते हैं ताकि छात्र स्वस्थ रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।